3 scripts
SCRIPT # 1
‘Rubber’
SIGN: QUIET PLEASE ! TOEFL TEST IN PROGRESS
रीसः माफ करना, तुम्हारे पास रबर है क्या
[Poster: ERASER !]
रेबेकाः क्या, यह क्या बदतमीज़ी है । तुम्हारे घर में मां-बहन नहीं है क्या।
सर, देखिये, यह लड़का मेरे साथ छेड़खानी कर रहा है ।
रिचर्डः यह क्या कर रहा था
रेबेकाः यह मुझसे रबर के लिए पूछ रहा था ।
रीसः सर, यह लड़की तो पागल लगती है । मैं तो इससे सिर्फ eraser मांग रहा था, बस ।
रिचर्डः अच्छा, अच्छा, अब समझा । बेटी, तुम्हें थोड़ी सी गलतफहमी हो गई थी ।
SCRIPT # 2
‘A homely girl’
रेस्ट्रां में
ग्वेनः आओ अशोक, आओ । बैठो ।
जेरेमीः कल तुम कहां थी, कहीं दिखी नहीं ।
गः कल मैंने अपना अपार्टमेंट साफ किया, फिर हफ्ते भर का खाना-वाना बना लिया और सारे कपड़े-वपड़े भी धो लिए ।
जेः वाह, क्या बात है । तुम कितनी homely लड़की हो । तुम्हारा होनेवाला पति कितना
भाग्यवान होगा । मुझे तो उससे ईर्ष्या हो रही है भई ।
गः क्या कहा तुमने । तुमने मुझे homely कहा । मैं नहीं जानती थी कि तुम दिल के इतने बुरे हो ।
जेः तुम नाराज़ क्यों हो रही हो । तुम तो सचमुच बहुत homely हो, बिल्कुल मेरी भाभी की तरह ।
गः तो तुम्हारी भाभी भी homely हैं
जेः हां, बिल्कुल तुम्हारी तरह । वे घर के सारे काम बहुत अच्छी तरह से करती हैं ।
गः अच्छा, तो अब मैं समझी तुम्हारे homely का असली मतलब । देखो, अमेरिका में आइंदा किसी लड़की को homely मत कहना, नहीं तो मारे जाओगे। हां, सच्ची ।
SCRIPT # 3
‘What’s up Dog?’
माइकः क्या हालचाल है, Dog ?
पीटरः क्या, साले तूने मुझे कुत्ता कहा। मैं तुझे आज जिन्दा नहीं छोड़ूंगा।
शारलीनः तुम लोग आपस में लड़ो मत । पीटर, हर बात का किताबी मतलब मत लिया करो न । कैम्पस की भाषा में यार-दोस्त को भी प्यार से Dog कहा जाता है ।
पीः फिर तो मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई । माइक, मुझे माफ कर दो । मुझे मालूम नहीं था ।
माः कोई बात नहीं मेरे Dog! मैं तो तुझसे खफ़ा कभी हो ही नहीं सकता । यह बात हमेशा याद रखना। रखोगे न याद, Dog!

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
<< Home